119 बार रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश देने वाले सुशील छाबड़ा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित



ऋषिकेश 10 अक्टूबर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाजसेवा के लिए ऋषिकेश के सुशील छाबड़ा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिष्ठित ‘शाइनिंग स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 हस्तियों एवं प्रभावशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

सुशील छाबड़ा पिछले 26 वर्षों से रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। वह अब तक 119 बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर चुके हैं। उनके इस समर्पण और सेवाभाव ने रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवाओं को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया है।

समारोह में ऋषिकेश से डॉ. नीरजा गोयल को भी उनके सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए सम्मान के लिए चयनित किया गया। सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में सौरभ जोशी, तनु रावत, पवनदीप राजन, चारू सेमवाल और आशा नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले अनेक व्यक्तित्व शामिल रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुशील छाबड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी 26 वर्षों की रक्तदान यात्रा में साथ देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने इस सफर में मेरा साथ दिया, विशेष रूप से लायंस क्लब और रक्तमित्र परिवार, जिन्होंने मुझे लगातार प्रोत्साहित किया और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित किया, मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

सुशील छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक नई जिम्मेदारी भी है। इससे

सुशील छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक नई जिम्मेदारी भी है। इससे उन्हें आगे भी जरूरतमंदों की सहायता करने, रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा, “रक्तदान केवल रक्त देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन की नई उम्मीद देने का माध्यम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!