मुनि की रेती 14 बीघा रामलीला मैदान में विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापित हुई हनुमान ध्वजा



 

 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनिकीरेती 22 सितंबर मां गंगा रामलीला समिति की ओर से 14 बीघा स्थित रामलीला खेल मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान हनुमान का पूजन कर आगामी रामलीला आयोजन के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने हनुमान ध्वजा स्थापना पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान हनुमान से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, गजेंद्र सिंह सजवाण, रामलीला समिति अध्यक्ष संदीप परमार, सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी, धर्माचार्य दिनेश सेमल्टी, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी, मनीष भट्ट, जितेंद्र उनियाल, संजय पांजा, गंगा रावत, अर्पित रावत, बीना जोशी तथा अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट सहित समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!