ब्रेकिंग

जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम ऋषिकेश ने मिलकरIDPL क्षेत्र में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान



      ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 8 अगस्त शनिवार की सुबह ऋषिकेश के लिए खास रही।यहां आईडीपीएल सिटी गेट से लेकर वीरभद्र डाकघर तक बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसकी कमान अपर सिविल जज (जू0डी0)/सचिव तहसील विधिक सेवा समिति तान्या मिड्ढा ने स्वयं संभाले रखी। माननीय अपर सिविल जज (जू डी) ने स्वयं भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर स्वच्छता का संदेश दिया । दूसरी टीम का संयोजन नगर निगम के महापौर शम्भू पासवान ओर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल स्वयं कर रहे थे।गौरतलब है कि राज्य में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को स्वच्छता व्यवस्था सम्बन्धी निर्देश जारी किए हैं।जिसको लेकर आठ अगस्त को तहसील और नगर निगम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए जनजागरूकता का भी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त ऋषिकेश विजय नाथ शुक्ल, तहसीलदार ऋषिकेश प्रदीप सिंह नेगी,सहायक नगर आयुक्त चन्द्र कांत भट्ट,मगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण सचेतक डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने स्वच्छता टोलियों के साथ स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वच्छता अभियान में तहसील विधिक सेवा समिति

के साथ पैरा लीगल वालंटियर्स (प्राविधिक स्वयं सेवक) एवं नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने बड़ी संख्या में सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में जहां आसपास के प्लॉट्स में बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र हो गया था। अधिकारियों, कर्मचारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मध्य मार्ग तथा उसके आसपास के मैदानों की साफ-सफाई की , विशेषकर हाट बाजार IDPL से बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित किया गया। जिसके बाद वह के फेरी विक्रेताओं को भी दैनिक कचरे के उचित ढंग से निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान लगभग 9.5 टन कचरा एकत्रित कर हटाया गया। नगर निगम की ओर से लगभग 30 पर्यावरण मित्र, 6 पर्यावरण पर्यवेक्षक, 1 JCB teen badi trolly , 4 hopper tipper, एवं 4 सफाई निरीक्षक और 1 मुख्य सफाई निरीक्षक सफाई अभियान में उपस्थित थे ।

अभियान में अखिल भंडारी,स्वच्छता निरीक्षक, अमित नेगी,अभिषेक मल्होत्रा,राजन भट्ट,महेश उनियाल,सुभाष सेमवाल, पर्यावरण प्रवेक्षक महेंद्र ,राकेश,नरेश, प्राविधिकसेवा सेवक विभा नामदेव, बिमला नौटियाल, ममता रमोला,मीनाक्षी कपरूवाण सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!