ब्रेकिंग

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत देवप्रयाग विधानसभा के बूथ संख्या-95 पर सभी नोटिसों का हुआ निस्तारण



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 07 अगस्त  उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-10 देवप्रयाग के बूथ संख्या-95, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी में सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त बूथ पर कुल 95 नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें 88 नोटिस विसंगति श्रेणी तथा 7 नोटिस अनमैपिंग श्रेणी से संबंधित थे। सुनवाई के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-10 देवप्रयाग स्वयं बूथ पर उपस्थित रहे तथा सभी प्रकरणों की सुनवाई कर उनका नियमानुसार निस्तारण किया गया।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित बनाए रखने के उद्देश्य से सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!