ब्रेकिंग

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक ₹24.68 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शुभारंभ



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  05 अगस्त  महापौर  शंभू पासवान के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक लगभग ₹24.68 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का विधिवत लोकार्पण किया गया ।

समारोह में नगर निगम के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने  महापौर शंभू पासवान का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके नेतृत्व में नगर में संचालित विकास कार्यों की सराहना की ।

इस अवसर पर  महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम का संकल्प ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास सुनिश्चित करना है । उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं बेहतर बनाना उनका प्रमुख उद्देश्य ।

उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक निर्मित इस इंटरलॉकिंग सड़क से क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, बरसात के दौरान होने वाली कठिनाइयों में कमी आएगी तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर निगम भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा ।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नगर निगम एवं  महापौर का आभार व्यक्त किया । उन्होंने विश्वास जताया कि महापौर शंभू पासवान के नेतृत्व में ऋषिकेश विकास, स्वच्छता एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा ।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारीगण, स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!