


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 2 अगस्त ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गुमानीवाला एवं भट्टोवाला के लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बंगाला नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 233.23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही 139.94 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल को गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए विधायक के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना बरसात के समय क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बंगाला नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव और बाढ़ की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में दीपा राणा (पूर्व प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा श्यामपुर), रविंदर रमोला (उपप्रधान, भट्टोवाला), हरपाल राणा (पूर्व उपप्रधान), सतपाल राणा (मंडल महामंत्री), उमेद सिंह रौथाण, गजेंद्र राणा, जोधपाल सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

