ब्रेकिंग

आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर , राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से आस्था पथ पर पसरे अवैध अतिक्रमण को हटाया 



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती/ टिहरी 15 जुलाई आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला, राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से आस्था पथ पर पसरे अवैध अतिक्रमण को हटाया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर बुधवार को पालिका, राजस्व और पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम जानकी झूला में एकत्र हुई। यहां से आस्था पथ पर टीम ने अवैध रूप से पसरे अतिक्रमणों को हटाने का कार्य शुरू किया। अचानक कार्यवाही होता देख अतिक्रमणरियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तीन स्थानों पर अवैध रूप से रखी अतिक्रमण सामग्री को जब्त कर चार अतिक्रमणकारियों पर चालानी कार्यवाही की गई।

मौके पर कानूनगो राय सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चैहान, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!