ब्रेकिंग

सांस्कृतिक धार्मिक रंगारंग कार्यक्रमों से गुंजायमान हुआ कृष्ण कुंज। 



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 17  अप्रैल माया कुंड स्थित श्री कृष्ण कुंज में 28वां ब्रह्मोत्सव भव्यता और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। बच्चों की सहभागिता धार्मिक आयोजनों में नई ऊर्जा भर देती है।उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य  महाराज ने बताया कि यह उत्सव भगवान वेणुगोपाल के प्राकट्य के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित किया जाता है। देश विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए कृष्ण कुंज पहुंच रहे हैं। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए आयुर्वेद रत्न डॉ. डीके श्रीवास्तव ने उन्हें पुरस्कृत किया।

​​युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करते हैं। तृतीया का दिन अत्यंत विशेष होने वाला है।भगवान का 108 (अष्टोत्तर शत) रजत कलशों से भव्य अभिषेक किया जाएगा।सायंकाल में भगवान वेणुगोपाल गर्भ गृह से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।आयोजन में महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रोशन लाल कौशिक, पीके श्रीवास्तव, आचार्य लक्ष्मी नारायण, आचार्य राघवेंद्र, राकेश मोहन, विजय वशिष्ठ, संजय दीक्षित, राकेश मोहन, अयोध्या दास रामायणी, उमाकांत उपाध्याय, संजय दीक्षित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!