ब्रेकिंग

महापौर शम्‍भू पासवान ने वार्ड संख्या 20, गंगा नगर में नाला निर्माण कार्य का किया शुभारंभ



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 25 मार्च नगर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आगामी मानसून के दौरान जल-निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है । इसी क्रम में आज  महापौर  द्वारा वार्ड संख्या 20, गंगा नगर में लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया ।

इस निर्माण कार्य का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून और बरसात के मौसम में क्षेत्र में होने वाले जल-भराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है । उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए महापौर ने कहा कि गंगा नगर क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से जल-निकासी की समस्या के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था । विशेषकर भारी वर्षा के दौरान गलियों में पानी भरने से स्थानीय नागरिकों का आवागमन बाधित हो जाता था जिसे देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है ।

महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि बरसात शुरू होने से पहले स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिल सके । इस अवसर पर स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!