

ऋषिकेश( आशीष कुकरेती) 15 मार्च सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुए शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि 17 मार्च 2026 को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई तथा आन्दोलन की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा मुनिकीरेती-ढालवाला से लगभग 200 सदस्य प्रतिभाग करेंगे।बैठक का संचालन करते हुए भगवतीप्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड की लम्बित मांगों का समाधान न होने पर पेंशनर्स आन्दोलन के लिए बाध्य हैॅ।कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि 17 मार्च 2026 को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रांगण में प्रात:11 बजे आई.टी.पार्क देहरादून में प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 5 सूत्रीय मांगों के लिए जिसमें 6 माह से बिलों का भुगतान न होना,चिन्हित अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारक पेंशनर्स को भर्ती करने में आना-कानी करना,बिलों के भुगतान की सरल प्रक्रिया करने की मांग आदि अनेक मांगों के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में उमा डियूण्डी,कुसुम बिजल्वाण,लक्ष्मी बिष्ट,खुशहाल सिंह राणा,गुरुप्रसाद बिजल्वाण,हृदयराम सेमवाल,देवेंद्रदत्त जोशी,शिवदयाल उनियाल,जयपालसिंह नेगी,गोपाल दत्त खण्डूडी,भास्करानन्द पैन्यूली, धनसिंह रांगड,दिगम्बर वेदवाल, सूरतसिंह रावत,बलवीर सिंह पंवार,पूर्णानंद बहुगुणा,हर्षमणि गैरोला,प्रेमसिंह चौहान,ओम प्रकाश थपलियाल,गोरासिंह पोखरियाल, रामेश्वर दयाल वेदी आदि उपास्थित थे।
बैठक के अन्त में अयोध्या प्रसाद उनियाल तहसीलदार नरेंद्र नगर की माता श्रीमती सुशीला देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

