ब्रेकिंग

परिवहन विभाग टिहरी की बड़ी कार्यवाही 27 वाहनों के चालान, 07 वाहन सीज़



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 10 मार्च, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार कल सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई।

इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस, ट्रिपल राइडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 07 वाहनों को सीज़ किया गया।

एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

चेकिंग अभियान के दौरान नरेंद्र मियाँ, अनंत राम, अर्जुन, नवीन तथा विपिन, रोहन और मोनिका भी उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!