जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय आरसेटी (RSETI) सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की बैठक



दिनांक 20 फरवरी, 2026

“जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की बैठक आयोजित”

जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय आरसेटी (RSETI) सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की बैठक

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार पीपीटी प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण में वित्तीय समायोजन योजना, वित्तीय साक्षरता, विद्यार्थियों हेतु डिजिटल वित्तीय शिक्षा, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के प्रयास, दुकानदारों को पीओएस मशीन स्थापित करने हेतु प्रेरित किए जाने संबंधी कार्यों तथा वार्षिक ऋण योजना के कुल लक्ष्य एवं उनकी प्रगति (वर्तमान में 53.03 प्रतिशत) की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, होमस्टे योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में वित्तीय साक्षरता कैंपों का व्यापक आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल बैंकिंग एवं विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो असलम, डीटीडीओ एस एस राणा, नाबार्ड बैंक से के. न. शुक्ला सहित अन्य सभी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!