गीता आश्रम के प्रांगण में गीता बाल विद्यालय द्वारा आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 26 जनवरी आज गीता आश्रम के प्रांगण में गीता बाल विद्यालय द्वारा आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशेष सम्मानित अतिथि समाजसेवी इंद्र प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग जिला पौड़ी पूर्व सभासद जीतू अवस्थी नवीन राणा  हिमानी राणा विकास भंडारी स्वामी सर्वात्मानंद सरस्वती श्याम मोहन मिश्रा चंद्र मित्र शुक्ला मास्टर कृष्णधार मिश्रा त्रिभुवन उपाध्याय  शशि गुप्ता प्रमिला शाह अशोक शर्मा विद्यालय के छात्र-छात्राएं अध्यापिकाएं  संगीता डोभाल भावना वर्मा एवं बच्चों के अभिभावकों के अलावा आश्रम वासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर बोलते हुए कहा कि हमारे देश में सन् 1950 में संविधान बना जिसके अंतर्गत आज लोकतंत्र के अनुसार शासन प्रशासन चल रहा है इसमें भारत के वीर सपूतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है भारत की संस्कृति अक्षुण्ण है। डॉ दीपक गुप्ता ने कहा कि भारतीय गणतंत्र पूरे विश्व के लिए एक अनुपम उदाहरण हैं इस अवसर पर गीता बाल विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं एकल गीत और नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!