

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 8 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में और कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री माननीय सुबोध उनियाल द्वारा देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान ने बैठक में प्रतिभाग कर नगर निगम क्षेत्र के वन भूमि प्रकरण मामले में प्रभावित 12 वार्ड के बचाव हेतु और चंद्रभागा नदी के दोनों तरफ पक्के तटबंधों का निर्माण, चंद्रेश्वर मंदिर और त्रिवेणी घाट से जोड़ने के लिए पुल के निर्माण कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर कई महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर पत्र प्रेषित किया।

