भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति के द्वारा नव वर्ष के आगमन पर सुंदरकांड पाठ यज्ञ आयोजन किया



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती  1 जनवरी 2026  मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति के द्वारा नव वर्ष 2026 के आगमन पर यज्ञ ,कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ आदि का जन कल्याण हेतु आयोजन किया, गया समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद पुंडीर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में रामलीला समिति के के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर एवंडायरेक्टर विमल बडोनी ने कहा कि विगत वर्ष 2025 में उत्तरकाशी धारली जैसी आपदाएं हुई जिससे अपार जन -धन की हानि हुई, इसके अलावा बहुत सी सड़क दुर्घटनाएं भी हुई इस प्रकार की आपदाएं ना आंए इसीलिए मंगल कामना की गई
समिति के मुख्य परामर्शक एवं संचालक श्री आर पोखरियाल ने कहा कि समिति हमेशा रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देती है । और भविष्य में प्रतिभाओं को मंच पर आगे लाने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारी  अनिल राणा, सचिव राजेश रावत, सहसचिव  कुसुम भट्ट ,सहडायरेक्टर सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रमुख कलाकार प्रवीन नौटियाल दर्शनी भंडारी,मीना मदवाण  सरला बडोनी सभासद बबीता अजय रमोला रंजना डबराल विवेक बडोनी आशीष पोखरियाल केएस राणा आदि उपस्थित थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!