

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 13 दिसंबर श्री गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती द्वारा माँ गंगा की दैनिक आरती से पूर्व उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर रसिक जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया सायं पूज्य महाराज जी भगवान आदिबद्रीनारायण श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती पहुँचे जहाँ भगवान आदिबद्रीनारायण श्री शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य जी सहित बडी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया उसके पश्चात शत्रुघ्न मंदिर एवं माँ गंगा की पूजा अर्चना सम्पन्न हुई माँ गंगा की आरती में आये हुए सैकड़ो श्रद्धालुओं को पूज्य महाराज जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक होना पडेगा आज देश के अन्दर लव जेहाद, धर्मांतरण, और बढती हुई नशे की प्रवृत्ति बडी घातक है युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सतर्क होने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण संत समाज को भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना पडेगा आज नगर-नगर गाँव- गाँव जाकर लोगों जागरूक करने की आवश्यकता है। इस शुभ अवसर पर महामंडलेश्वर भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरि महाराज केशव स्वरुप ब्रह्मचारी गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य सचिव रमाबल्लभ भट्ट, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजल्वाण, हिमाँशु विजल्वाण, नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान डांडी बड़कोट के अध्यक्ष प्रभात पंवार, साध्वी मां देवेश्वरी जीसुरकंडा देव डोली उपासक आचार्य अजय विजल्वाण ,प्रधानाचार्य डॉक्टर जनार्दन कैरवान, विजय बडोनी, गोपाल चौहान, आचार्य जितेन्द्र भट्ट आचार्य सुभाष डोभाल, मनमोहन शर्मा ,मनन द्विवेदी, पुष्पा ध्यानी , विमल बडोनी, भारत भूषण कुकरेती, कमल सिंह राणा , सुरेन्द्र भंडारी दर्शनी भंडारी शैलेन्द्र सेमवाल, नरेन्द्र मैठाणी, गोपाल चौहान,जे.पी रनाकोटी, विनोद कुड़ियाल, राजीव पंवार, आशीष कुकरेती, सजंय बडोला,,दिलावर बिष्ट,योगेश बहुगुणा, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

