ब्रेकिंग

ऋषिकेश में दो चोरी की स्कूटी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार



ऋषिकेश 5 अक्टूबर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली निवासी हर्षित अग्रवाल ने अपनी स्कूटी (UK14 9020) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, तीन नवंबर को आवास विकास निवासी हर्षित सनाढ्य ने अपनी स्कूटी (UK14 AY 1921) चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में चार नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आईडीपीएल फायर स्टेशन के पास दबिश देकर तीन संदिग्धों को दो स्कूटियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आयुष छेत्री (22) निवासी आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास, कृष ठाकुर (21) और रवि ठाकुर (25), निवासी गली नंबर आठ, सुभाष नगर बनखंडी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सफेद और ग्रे रंग की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुईं। जांच में दोनों स्कूटियों के नंबर चोरी के दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तीन नवंबर की रात आवास विकास कॉलोनी से सफेद स्कूटी चोरी की थी, जबकि ग्रे रंग की स्कूटी कुछ दिन पहले देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली से चोरी की  थी। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और पिछले करीब छह वर्षों से नशे के आदी हैं। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उनकी नशे की आदतों के चलते परिजनों ने उन्हें घर से अलग कर दिया था।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी की है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पूर्व में भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार, आरोपी आयुष छेत्री के खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कृष ठाकुर और रवि के खिलाफ भी पूर्व में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप राठी, कांस्टेबल कुलदीप, शिवोम कुमार, विनीत कुमार, सौरभ वालिया, तेज सिंह, दिनेश महर और अभिषेक शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608