गीता आश्रम से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत



ऋषिकेश 31 अक्टूबर स्वर्गाश्रम स्थित गीता आश्रम से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं आरती कर रथ यात्रा को रवाना किया। यात्रा गीता भवन, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम और वेद निकेतन धाम होते हुए पुनः गीता आश्रम पहुंची, जहां आरती के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ।

रथ यात्रा के मार्ग में क्षेत्रवासियों ने भगवान जगन्नाथ के रथ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर भारत माता मंदिर हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्राचीन धार्मिक परंपरा है। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जगत के कल्याण की भावना से जुड़ी हुई है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

गीता आश्रम के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि जिस दिन गीता आश्रम में भगवान जगन्नाथ की स्थापना की गई थी, उसी दिन से प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन कराना तथा उनके कल्याण की कामना करना है

दीपक गुप्ता ने आगंतुक सभी महानुभावों का एवं जगन्नाथ यात्रा से भाग लेने वाले सभी भक्तों का गीता आश्रम की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया है

इस अवसर पर महामंडलेश्वर एवं ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी ललित नंद गिरी  स्वामी  सर्वानंद  स्वामी दिव्यानंद महंत मनोज पर पन्नाचार्य  महंत रवि  पन्नाचार्य  रामकृष्ण पोखरियाल अभिषेक शर्मा इंद्र प्रकाश अग्रवाल  बिंदिया अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम  शकुंतला राजपूत पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लक्ष्मण झूला योगी चेतन डॉक्टर दीपक गुप्ता ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण आधार मिश्रा प्रबंधक त्रिभुवन उपाध्याय पंकज शर्मा शिव कुमार चतुर्वेदी प्रमिला प्रमिला शाह  शशि गुप्ता एवं बड़ी संख्या में भक्त साधु संत एवं स्थानीय नागरिक आश्रम के कार्यकर्ता उपस्थित थे यात्रा का स्थान स्थान पर धार्मिक संस्थाओं ने सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने श्रद्धा भक्ति पूर्वक स्वागत किया विशेष स्वागत करने वालों में श्रीवास्तव प्रबंधक स्वर्ग आश्रम युवा व्यापार मंडल के गणेश शर्मा उमाशंकर  गौतम मनीष राजपूत अनिल किशोरी लाल स्वामी गुरु चरण दास  डालमिया कोठी विजय दीक्षित  माधव अग्रवाल विजय शर्मा योगी विष्णु पाणिग्रही एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित थे

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!