सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मिनी मैराथन एवं मार्च पास्ट का आयोजन



टिहरी/ मुनि की रेती 31 अक्टूबर  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में तथा जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर के सौजन्य से मुनि की रेती स्थित श्री पूर्णानंद स्टेडियम में मिनी मैराथन एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मिनी मैराथन एवं मार्च पास्ट के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, प्रशासनिक अधिकारी देर सिंह चौहान, वरिष्ठ कोच वहीद अहमद, क्रिकेट कोच वैभव शर्मा, वॉलीबॉल कोच शहजाद, हॉकी कोच सनंत कुमार, हैंडबॉल कोच अर्जुन सहित खेल विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!