मुनि की रेती रामलीला ग्राउंड में 11 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन, 20 अक्टूबर को रावण दहन के साथ समापन



ऋषिकेश 10 अक्टूबर मां गंगा रामलीला समिति की ओर से मुनि की रेती 14 बीघा स्थित रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार एवं महासचिव अनिल बडोनी ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर को गणेश वंदना के साथ होगा। इसके बाद रावण तप लीला, कैलाश लीला और श्रवण लीला सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला में गढ़वाल के लोक प्रसिद्ध रामलीला कलाकारों एवं संगीतकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों की हास्य प्रस्तुतियां, चौपाई एवं भजन कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम चार बजे रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके उपरांत श्रीराम के राज्याभिषेक, तिलक एवं सम्मान समारोह के साथ रामलीला का समापन होगा।

रामलीला के सफल आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर प्रदीप सकलानी, जितेंद्र उनियाल, मनोज मालासी, दिनेश भट्ट, संजय पंजा, विकास उपाध्याय, देवेंद्र जोशी, गंगा रावत, मनीष उनियाल,आयुष सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!