मुनि की रेती 3 नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) मुनिकीरेती- 3 अक्टूबर शनिवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने तीनों नामित सभासदों अर्चित पांडे, वीरेंद्र सिंह चौहान एवं राजकुमारी जखमोला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने नवनियुक्त नामित सभासदों से सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए नगर पालिका क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान में भी मदद मिलेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट योगेश राणा, प्रेम दत्त सेमवाल, सचिन रस्तोगी, सच्चिदानंद पैन्यूली, रोहित गोंदियाल, मनोज मालासी, देवेश उनियाल, भारत भूषण कुकरेती, संजय बडोला, सुदीप पचभैया, सरोज कुकरेती, विशेश्वरी उनियाल, इंदिरा आर्य, वंदना थलवाल, आरती चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!