सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में टिहरी विधानसभा की टीम ने खो-खो में हासिल किया प्रथम स्थान



टिहरी 30 सितंबर उत्तरकाशी में आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता में टिहरी विधानसभा की टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में टिहरी  की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने टीम की इस सफलता पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।

टीम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!