ऋषिकेश गंगेश्वर घाट पर मां गंगा की आरती में विश्व शांति की कामना की



ऋषिकेश, 28 सितंबर। आस्था पथ स्थित 72 सीढ़ी गंगेश्वर घाट पर मां गंगा की आरती में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की डीजीएम मीना शर्मा ने सहभागिता कर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और समस्त मानव समाज के मंगल की कामना की।

इस अवसर पर  मीना शर्मा ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा ने सदैव संपूर्ण विश्व को शांति और कल्याण का संदेश दिया है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” केवल एक प्रार्थना नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण की जीवन-दृष्टि है। भारतीय संस्कृति में प्रार्थना केवल ‘मैं’ तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ समस्त सृष्टि के सुख और मंगल की कामना करती है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों, संस्कृतियों और भाषाओं से आए साधकों का गंगा तट पर एक साथ बैठना भारत के उस शाश्वत संदेश का प्रतीक है, जहां भाषाएं और संस्कृतियां भले ही अलग हों, लेकिन शांति और प्रेम की आकांक्षा सार्वभौमिक है।

मीना शर्मा ने कहा कि विश्व में शांति की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। अपने भीतर के द्वेष को प्रेम में, अशांति को ध्यान में, अहंकार को विनम्रता में और विभाजन की भावना को एकत्व में परिवर्तित करना ही सच्ची शांति की दिशा में कदम है। शांति बाहर खोजने की वस्तु नहीं, बल्कि हमारे भीतर जागृत होने वाली चेतना है। उन्होंने सभी से स्वयं में शांति जगाने और विश्व में शांति का प्रकाश प्रसारित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रमेश शर्मा, कुलदीप सिंह, विवेक पुरी सहित अधिकारीगण तथा योगेश कालड़ा, प्रिंस मनचंदा, हरीश आनंद, अमित गांधी, अनिल शर्मा, अर्चित मोदी, सुधीर कालड़ा, मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!