


मुनि की रेती 23 नवंबर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को पालिका टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में कैलाश गेट, आस्था पथ, गंगा रिजॉर्ट मार्ग, शीशम झाड़ी, जानकी सेतु एवं 14 बीघा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों एवं व्यापारियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 16 चालान किए गए तथा ₹2,000 का अर्थदंड वसूला गया।
इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करें तथा कूड़ा पालिका के कूड़ा बहनों में ही डालने। उन्होंने सभी से नगर की स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ व्यवस्था बेहतर बनाए जाने में सहयोग की अपील की गई।
नगर पालिका परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया कि नगर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

