


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनिकीरेती 23 सितंबर गंगा नदी राफ्टिंग एंड कयाकिंग संगठन की ओर से राम झूला के समीप गंगा नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान नए रिवर राफ्टिंग सत्र के शुभारंभ हेतु किया गया
संगठन के पदाधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने गंगा मैया को नमन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति देकर राफ्टिंग सत्र के सफल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संचालन की कामना की। इस दौरान गंगा तट पर धार्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में गंगा नदी राफ्टिंग एंड कयाकिंग संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, धर्मेंद्र सिंह भंडारी, अनुभव पयाल प्रवीण सिंह रावत मोर सिंह , जितेंद्र बर्थवाल, जितेंद्र बिष्ट विजय पयाल कंवर भंडारी, ऋषि राणा, रामपाल भंडारी, हुकुम सिंह रावत, तिलोक रावत, सहित संगठन से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे

