बड़थ्वाल कुटुंब का स्थापना दिवस मिलन समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  देहरादून 20 सितंबर बड़थ्वाल कुटुंब का स्थापना दिवस एवं पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और पारिवारिक अपनत्व के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़थ्वाल समाज के बंधुओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।
समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से आत्मीयता से मुलाकात की और पारिवारिक एकता तथा सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चाय-नाश्ते और भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में कुटुंब के सदस्यों ने स्वेच्छा से सहयोग किया।
इस अवसर पर कुटुंब की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं विशिष्टजनों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में ब्रिगेडियर  गोविंद प्रसाद बड़थ्वाल, कर्नल  हीरामणि बड़थ्वाल, पद्मश्री से सम्मानित  माधुरी बड़थ्वाल, तीन बार विधायक रही  विजय बड़थ्वाल, उत्तराखंड आंदोलनकारी एवं दर्जा प्राप्त मंत्री  सुभाष बड़थ्वाल,  रमेश चंद बड़थ्वाल,  सत्यप्रकाश बड़थ्वाल तथा  कालिका प्रसाद बड़थ्वाल शामिल रहे।
वरिष्ठजनों के अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा गया कि उनका सम्मान कुटुंब के लिए गौरव का विषय है। इस सम्मान से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के सदस्यों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम बन गया।
बड़थ्वाल कुटुंब की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी बड़थ्वाल बंधुओं तथा मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, भविष्य में भी इसी प्रकार मिल-जुलकर कुटुंब की एकता और सामाजिक सहभागिता को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!