


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा दिवस के शुभ अवसर पर एसडीआरएफ ढालवाला, में भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर टीम द्वारा आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले समस्त जीवन रक्षक उपकरणों जैसे – कटर, रोप, लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, मोटर बोट इत्यादि की साफ-सफाई कर पूजा की गई।
टीम के सभी जवानों ने भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की कि सभी उपकरण वर्ष भर सुचारू रूप से कार्य करें तथा आपदा के समय में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, ताकि आम जनमानस की सेवा और सुरक्षा का कार्य निर्बाध रूप से किया जा सके।
इस दौरान पूरी टीम द्वारा कार्यस्थल को स्वच्छ रखने व उपकरणों के रख-रखाव का संकल्प भी लिया गया।

