दुआधार में निशुल्क मेडिकल कैंप, 300 से 400 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी  नव मधुबन आश्रम मुनिकीरेती एवं चंडीगढ़ हॉस्पिटल, खन्ना (पंजाब) के संयुक्त सौजन्य से टिहरी गढ़वाल के दुआधार क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।

मेडिकल कैंप का आयोजन चंडीगढ़ हॉस्पिटल खन्ना से जुड़े चिकित्सक डॉ. मुदित कुमार के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। डॉ. मुदित कुमार अपने जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए प्रत्येक वर्ष नव मधुबन आश्रम के सहयोग से पहाड़ के किसी न किसी क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करते हैं।

कैंप में करीब 300 से 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।

नव मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद दास  महाराज ने बताया कि आश्रम पिछले करीब 30 वर्षों से पहाड़ी क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही आश्रम की ओर से स्कूली बच्चों की आवश्यकताओं को देखते हुए भी समय-समय पर सहयोग प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि श्री श्री राधा गोविंद की कृपा से सेवा का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहेगा।

 

इस अवसर पर डॉ. मुदित कुमार, डॉ. मोनिका, नव मधुबन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद दास  महाराज, किरण जंड, गीता जंड सहित हॉस्पिटल एवं आश्रम का स्टाफ मौजूद रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!