ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने पुलिस टीम को किया सम्मानित



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) एम्स ऋषिकेश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एम्स ऋषिकेश प्रशासन द्वारा ऋषिकेश पुलिस टीम को उत्कृष्ट पुलिस कार्यवाही के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस टीम ने एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे और घटना में संलिप्त अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में चोरी की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की गहन जांच की और अथक प्रयासों के बाद चोरी का सफल अनावरण किया।

पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई के लिए एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह एवं एम्स प्रशासन द्वारा पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह एवं एम्स प्रशासन ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, उत्कृष्ट विवेचना, अथक प्रयास एवं चोरी की घटना के सफल अनावरण की प्रशंसा की। साथ ही पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना की गई।

एम्स प्रशासन द्वारा पुलिस टीम के सम्मान से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की भावना को भी मजबूती मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!