


ऋषिकेश, 14 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वाद संख्या 858/2023, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी संदीप यादव पुत्र ललिता यादव, निवासी वार्ड नंबर-04, भल्ला फार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष, के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 अगस्त 2026 को वारंटी को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद 14 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित चौधरी एवं हेड कांस्टेबल 342 अमित राणा शामिल रहे।

