ब्रेकिंग

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प जरूरी: मेयर शंभू पासवान



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 9 अगस्त ऋषिकेश नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज,  द्वारा आयोजित “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा यह अभियान समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज पर भी इसका गंभीर एवं नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मेयर ने कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सकारात्मक और बेहतर जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे।

उन्होंने सभी नागरिकों से “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” से जुड़ने और अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक संकल्प और निरंतर जनजागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त अंकिता जोशी, पार्षद दिनेश रावत, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!