ब्रेकिंग

नमस्ते योजना अंतर्गत ‘नमस्ते दिवस’ के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छता कार्मिकों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन।



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) दिनांक 14 जुलाई  को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत ‘नमस्ते दिवस’ मनाया गया जिसमें नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं  महापौर महोदय , नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान  महापौर  द्वारा नमस्ते योजना अंतर्गत नमस्ते दिवस मनाए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं उनकी कैबिनेट सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा की और धन्यवाद करते हुए स्वच्छता कर्मियों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा जताए प्रदान किया जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया

कार्यक्रम के अंत में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!