गंगा रिसोर्ट , मुनि की रेती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  21 जून  योग पार्क, गंगा रिज़ॉर्ट मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयुर्वेद विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख जन प्रतिनिधिओं , विशिष्ट गणमान्य व्यक्तिओं और स्थानीय जन मानस सहित कुल 100 से अधिक प्रतिभागियो ने प्रतिभाग कर योग सत्र का लाभ लिया |कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और धनवंतरी वंदना के साथ किया गया |तत्पश्चात योगाभ्यास हेतु डॉ0 अदिति शर्मा ने योग प्रशिक्षक  अमित उनियाल और  शशि रावत के माध्यम से कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  नीलम बिजलवान, नगर पालिका अध्यक्ष, मुनि की रेती नगर पालिका ने कहा कि योग का नित्य अभ्यास करना हम सभी उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है अतः सभी अपने दिनचर्या में योग को किसी न किसी रूप में अवश्य शामिल करना चाहिए |उन्होंने आयुर्वेद विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी गण को इस सुन्दर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और योग सम्बन्धी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलाये जाने के लिए प्रेरित भी किया |कार्यक्रम नोडल- वरिष्ठ अधिकारी डॉ ममता सामन्त ने इस वर्ष के थीम “ योगा फॉर हेल्दी एजिंग “ के बारे में बताते हुए कहा कि योग का मुख्य उद्देश्य हम सभी के जीवन में सुख ,शान्ति और सद्भाव लाना है जिससे हम एक स्वस्थ और सुन्दर भारत का निर्माण कर सकें |मंच सञ्चालन मुख्य फार्मसी अधिकारी  विनय दरमोड़ा द्वारा किया गया |गणमान्य अतिथिओं के रूप में मुख्य रूप से –  विनीता बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष, तपोवन, डॉ संपूर्णानंद रतूड़ी- पूर्व संयुक्त निदेशक,डॉ धनञ्जय श्रीवास्तव-निदेशक, नवजीवनम कायाकल्प संस्थान,श्री अनिल चन्दोला -प्रबन्धक, रेडियो ऋषिकेश,गंगा रिसोर्ट के प्रबंधक  ढौंढियाल  तथा डॉ जी. एल. अरोड़ा सहित कई मीडिया कर्मी और स्वामी नारायण मंदिर के विद्यार्थिओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया |

कार्यक्रम के समापन पर आयुष मिशन नोडल अधिकारी- डॉ आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथिओं का धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि आयुष विभाग योग को प्रचारित करने के लिए विगत कई दिनों से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे हरित योग , योग पार्क , Y break yoga आदि आयोजित कर रहा है और जन सामान्य के बीच योग की लोकप्रियता और स्वीकार्यता बढती जा रही है क्योंकि वर्तमान में विषम जीवन शैली और आहार विहार के कारण उत्पन्न विकारों जैसे -मोटापा , मधुमेह , तनाव , अनिद्रा आदि विकारों से बचाव हेतु योग निःशुल्क और सहजता से किया जा सकने वाला एक उत्तम साधन है |कार्यक्रम में डॉ सुरभि शर्मा , डॉ शशि जोशी , डॉ सुषमा , डॉ मनीष भंडारी , श्री राकेश मैठाणी, श्री दिनेश सती, श्री राकेश सेमवाल सहित कई अधिकारी कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!