जिला चिकित्सालय बौराड़ी के औषधि भंडार का निरीक्षण, 07 औषधियों के नमूने लिए गए



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 03 जून जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में बुधवार,  को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा जिला चिकित्सालय, बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल के औषधि भंडार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार से संबंधित समस्त अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा औषधियों के भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही, शीत श्रृंखला (Cold Storage) की व्यवस्था एवं अवधि-समाप्त (Expiry) औषधियों के पृथक भंडारण एवं निस्तारण हेतु की गई व्यवस्था की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी औषधियों को उचित रूप से पैलेट्स (Pallets) पर रखा जाए तथा भंडार गृह में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान 07 औषधियों के नमूने भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियम, 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु लिए गए, जिन्हें नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अभिलेख, औषधि भंडारण व्यवस्था, शीत श्रृंखला व्यवस्था तथा अवधि-समाप्त औषधियों के पृथक रख-रखाव की व्यवस्था सामान्यतः संतोषजनक पाई गई एवं आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!