चार धाम यात्रा की दृष्टिगत परिवहन विभाग सतर्क



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) टिहरी  6 अप्रैल जनपद के मुख्य मार्गो से संचालित चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित प्रवर्तन टीमों के द्वारा लगातार विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत आज सोमवार को मुनि की रेती एवं तपोवन क्षेत्र में सघन प्रवर्तन संचालित की गई ।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि सोमवार को विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन , बिना बीमा , बिना कर , ओवरलोड , ओवरस्पीड , एच एस आर पी , बिना लाइसेंस संचालित पाये जाने पर 17 वाहनो के चालान एवं 01 वाहन बंद किया गया इसके अलाव चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन करते हुए पाया गया जिस आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर तपोवन पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मिया , अर्जुन , नवीन , अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक , रोहन , परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!