भगवत प्रसाद मकवाना, राज्य मंत्री, ने समीक्षा बैठक मुनि की रेती में अधिकारियों को सफाई कर्मियों की समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 2 अप्रैल नगर नगर पालिका  परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों को सफाई कर्मियों की समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को भगवत प्रसाद मकवाना, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार के मुनिकीरेती पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व अधिशासी अधिकारी अंकित जोशी ने उनका बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पालिका सभागार में तीन निकायों नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पंचायत तपोवन व विभिन्न विभागों के सफाई कर्मियों की समस्याओं के सम्बन्ध में आला अधिकारियों के साथ एक बैठक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य मंत्री ने सफाई कर्मियों के मानदेय, विनियमितिकरण, इपीएफ, ईएसआईसी, लंबित भुगतानों, योजनाओं की समीक्षा की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कैंप आयोजित कर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी अधिकारियों को सही ढंग से मैनुअल स्कैवेंजर कर्मियों का सही सर्वे करने व अधिशासी अधिकारी मुनिकीरेती को सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के सम्बन्ध में शासन में पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

मौके पर सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग राकेश पारछा, विशाल बिरला, जयपाल वाल्मीकि, सभासद विनोद सकलानी, प्रद्युमन कृषाली, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडे, अधिशासी अधिकारी आलम सिंह रावत, सभासद प्रतिनिधि रोहित गोडियाल, सचिन सेलवान, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती शाखा के अध्यक्ष कुलदीप, सचिव आकाश, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष मोहनलाल, सचिव अमित, उत्तराखंड जल संस्था के एई राजेश चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल, सुपरवाइजर तपोवन आशुतोष आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!