

- ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 2 अप्रैल मधुबन आश्रम श्री भक्ति योग स्वामी महाराज का नौवां निर्वाण दिवस एवं हनुमान श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया आज प्रातः काल से मधुबन आश्रम में भक्तजनों द्वारा भजन कीर्तन हनुमान चालीसा एवं आरती के बाद साधुओं को और भक्तों हेतु भंडारा प्रसाद कराया गया सभी भक्तों द्वारा भंडारा प्रसाद लिया गया. मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज द्वारा भक्तों को फल प्रसाद दिया गया. हर्ष कौशल द्वारा मधुबन आश्रम की व्यवस्था देखी जा रही थी. मधुबन आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचे अशोक अग्रवाल बच्चन पोखरियाल विशन खन्ना अशोक गुप्ता राकेश गुप्ता सुरेंद्र पंत सूर्याचंद्र चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल रास बिहारी का सहदेव दास अमन धर्मराज दास राजकिशोर आदि थे

