ब्रेकिंग

15 प्रवर्तन टीमों द्वारा 103 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, श्रीनगर में घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर 4600 रुपए का जुर्माना



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) पौड़ी 18 मार्च 2026 जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गयी।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को जनपद में कुल 103 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें 10 गैस गोदाम, 02 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर तथा 91 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। उन्होंने बताया कि श्रीनगर क्षेत्र में 01 पेट्रोल पंप एवं 01 व्यावसायिक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पाए जाने पर 4600 का अर्थदंड लगाया गया।

कोटद्वार क्षेत्र में 02 गैस गोदाम एवं 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। दुगड्डा एवं चेलूसैंण में 01-01 गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। धुमाकोट/नैनीडांडा क्षेत्र में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोट-खोलाचौरी क्षेत्र में 01 गैस गोदाम एवं 08 प्रतिष्ठानों, पाबौ क्षेत्र में 01 गैस गोदाम एवं 10 प्रतिष्ठानों तथा सतपुली क्षेत्र में 12 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 01 गैस गोदाम एवं 20 प्रतिष्ठानों तथा नौगांवखाल/पोखड़ा क्षेत्र में 01 गैस गोदाम, 01 पेट्रोल पंप/पेटी डीलर एवं 16 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। उफरैंखाल/रिखणीखाल क्षेत्र में 02 गैस गोदाम एवं 04 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!