


ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 10 मार्च सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भगवती प्रसाद उनिपाल के संचालन में पेंशनर्स भवन ढालवाला में सम्पन्न हुई। बैठक में गोल्डन कार्ड की समस्याओ के निस्तारण हेतु 17 मार्च 2026को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली ने संगठन की रणनीति को सदन में रखा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि मुनिकीरेती- ढालवाला से धरना- प्रदर्शन में अधिक से अधिक सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देवेंद्र दत्त जोशी को स्वागत समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में शीला रतूडी,प्रेमवती पाण्डेय,उमा डियूण्डी,लक्ष्मी बिष्ट,कुसुम बिजल्वाण,उमा सेमवाल, खुशहालसिंह राणा,गुरुप्रसाद बिजल्वाण,हृदयराम सेमवाल, भोलासिंह बिष्ट,जगदीश नौटियाल,देवेंद्रदत्त जोशी,राजेन्द्र भण्डारी,जयपालसिह नेगी, दर्मियानसिंह रावत,धनसिंह रांगड,शिवदयाल उनियाल, कन्हैयालाल सेमवाल,रमेशचंद्र रतूडी,मोहन सिंह रावत,भगवान सिंह सुरियाल,राम कृष्ण पोखरियाल,कानसिंह पुंडीर, सत्येन्द्र रावत,दिगम्बर वेदवाल,जनार्दन उनियाल, सूरतसिंह रावत,मदन सिंह राणा,प्रेमबहादुर थापा, कृष्ण कुमार वर्मा,अरविंद तोमर, बलवीर पंवार,पूर्णानंद बहुगुणा, क्षेत्रपाल नेगी,विशाल मणि डबराल,गोरासिंह पोखरियाल, रामेश्वर दयाल वेदीआदि उपास्थित थे।

