ब्रेकिंग

देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाईंट में मुनि की रेती-ढालवाला की महिलाओं ने धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह मनाया



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 6 मार्च शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाईंट में समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरकंडा देव डोली उपासक पंडित अजय बिजल्वाण व सेवा निवृृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित इसके बाद गढ़भूमि लोक संस्कृृति की महिलाओं ने मांगल गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। लोकगायिका रेश्मा शाह, लोकगायक विनोद बिजल्वाण, अमन खरोला के गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियों पर महिलाएं जमकर झूमी और फूलों की होली खेली।

मौके पर सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, ब्रिजेश गिरी, समाजसेवी रमावल्लभ भट््ट, सुरेन्द्र भंडारी, मनीष डिमरी, दिनेश व्यास, इंद्रा आर्य, मीना मंदवाण, मनीष डिमरी, उल्लास बहुगुणा, रामकृष्ण पोखरियाल, बजरंग बिजल्वाण, वीरू उनियाल, गब्बर कैंतूरा, गुरू प्रसाद बिजल्वाण, दर्शनी भंडारी, मदन बडोनी, पदमा सेमवाल, उर्मिला ममगाईं आदि बड़ी संख्या में मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!