ब्रेकिंग

28 फरवरी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में होगा एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी दिनांक 27 फरवरी

28 फरवरी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में होगा एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय की अपील — अधिक से अधिक लाभ उठाए

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्याम विजय द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला चिकित्सालय बौराड़ी में एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। यह टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को टीकाकरण हेतु निर्धारित तिथि पर जिला चिकित्सालय अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य लाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!