ब्रेकिंग

ऋषिकेश में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आईएसबीटी परिसर में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 13 फरवरी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (16 जनवरी से 14 फरवरी) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश द्वारा आईएसबीटी परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में चालकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

महापौर ने किया शिविर का शुभारंभ

शिविर का विधिवत शुभारंभ नगर निगम के माननीय महापौर शम्भू पासवान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि

स्वस्थ शरीर और स्पष्ट दृष्टि सुरक्षित ड्राइविंग की पहली शर्त है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।

उन्होंने जनसेवा में सहयोग देने वाली एम्स ऋषिकेश की चिकित्सक टीम का आभार भी व्यक्त किया। शिविर में एम्स ऋषिकेश से आए अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से चालकों और यात्रियों के लिए नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर समय रहते उपचार किया जा सके।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

महापौर की जनता से अपील

कार्यक्रम के अंत में महापौर शम्भू पासवान ने आमजन से अपील की कि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें, ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!