शराब पीकर वाहन संचालित करते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, 06 वाहन भी सीज



दिनांक 30 जनवरी, 2026

“शराब पीकर वाहन संचालित करते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, 06 वाहन भी सीज”

जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कल टिहरी- चम्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी तथा बिना लाइसेंस के वाहन संचालित करते पाये गये। 13 वाहनो के चालान किए गए तथा 06 वाहन सीज किए। एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया।

इस अवसर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मियां, अर्जुन, नवीन, अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक, रोहन, नरेश परिवहन आरक्षी आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!