ब्रेकिंग

मुनिकीरेती में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर SSP ने दोपहिया वाहन चालकों को किया जागरूक, पीछे बैठी सवारियों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट



मुनिकीरेती 23 नवंबर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यातायात निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुनिकीरेती क्षेत्र में एसएसपी श्वेता चौबे ने सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाली सवारियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और स्वयं हेलमेट पहनाकर उन्हें जागरूक किया।

एसएसपी श्वेता चौबे ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन पर केवल चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट किसी चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है

उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ परिवार की खुशियों का भी ध्यान रखें। पुलिस का उद्देश्य केवल नियमों का पालन करवाना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है।

हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार की खुशियां सुरक्षित रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608