लखवाड़ बांध परियोजना: भूमि अधिग्रहण से संबंधित 29 आपत्तियों पर जनसुनवाई आयोजित



 ‎ टिहरी 17 अक्टूबर,   अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की उपस्थिति में ग्राम बेल, तहसील नैनबाग में लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 19 की अधिसूचना के सापेक्ष प्राप्त 29 आपत्तियों पर धारा 21 के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल के परियोजना से प्रभावित 17 गांवों से संबंधित प्रकरणों में ग्रामीणों की समस्याएं और आपत्तियां सुनी गईं।

‎ ‎जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों संयुक्त माप सर्वेक्षण में कुछ मकान, छानियां, गौशालाएं और घराट छूट गए थे। इसके अलावा कुछ प्रकरण फलदार एवं इमारती लकड़ी के वृक्षों से संबंधित रहे। भूमि के आपसी विवादों से जुड़े मामलों में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित पक्षों को पहले न्यायालय के माध्यम से विवाद का निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद सुलझने के बाद ही संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। ‎अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आपत्तियों और ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत किए गए मामलों के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की अगली कार्रवाई धारा 23 के अंतर्गत की जाएगी। ‎ ‎

जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, लखवाड़ बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण, ग्राम प्रधान बेल परोगी सुंदर सिंह चौहान, लखवाड़ बांध परियोजना के डीजीएम शिवदास, तहसीलदार प्राची बहुगुणा सहित संबंधित कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। ‎


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!