ब्रेकिंग

देशभक्ति के रंग में रंगी टिहरी झील, तिरंगे के साथ गूंजे भारत माता की जय के जयकारे



‎ ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) टिहरी 14 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने तथा जन-जन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में टिहरी झील में अनूठी एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोटी कॉलोनी स्थित वोटिंग प्वाइंट से शुरू हुई इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, जनप्रतिनिधि, बोटिंग एसोसिएशन एवं अन्य लोग नावों पर सवार होकर टिहरी झील के बीच पहुंचे। हाथों में लहराते तिरंगों से झील का विशाल जल क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कोटी कॉलोनी स्थित वोटिंग प्वाइंट पहुंचकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इसके पश्चात वह स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर नाव पर सवार हुईं और टिहरी झील के मध्य निकली तिरंगा यात्रा में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नावों पर लहराते तिरंगे के साथ जिलाधिकारी की उपस्थिति ने पूरी यात्रा में देशभक्ति का जोश और उत्साह और बढ़ा दिया।

‎टिहरी झील के बीच नावों पर सवार होकर निकाली गई यह तिरंगा यात्रा अपने आप में आकर्षण का केंद्र रही। झील की लहरों के बीच एक साथ कई नावों पर तिरंगे लहराते देखना बेहद मनमोहक और रोमांचकारी दृश्य रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष किए, जिससे टिहरी झील का वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

‎तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का संदेश दिया गया। टिहरी झील में नावों पर सवार होकर निकली इस अनूठी तिरंगा यात्रा ने हर घर तिरंगा अभियान को एक अलग और यादगार स्वरूप प्रदान किया।

‎इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, प्रगति रावत, मुलायम सिंह रावत, विजय सिंह कठैत, परमवीर पंवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बोटिंग एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!