मत्स्य पालन से ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयासों का सीडीओ ने किया निरीक्षण



टिहरी  29 अक्टूबर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकासखंड थौलधार के ग्राम केंचु में जिला योजना के अंतर्गत निर्मित कलस्टर आधारित तालाबों तथा ग्राम स्यांसू और धरवाल गांव में पूर्व में निर्मित तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापित सोलर सिस्टम का भी जायजा लिया। साथ ही कमान्द बाजार में वीरा देवी पत्नी पुलम सिंह द्वारा निर्मित फिश कियोस्क का निरीक्षण किया।

‎निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम केंचु में लाभार्थियों द्वारा निर्मित कलस्टर आधारित तालाबों में लगभग 40 हजार कार्प मत्स्य बीज का संचय किया गया है। वहीं ग्राम स्यांसू और धरवाल गांव के लाभार्थियों ने ग्रीन वैली मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन कर पूर्व में निर्मित कलस्टर आधारित तालाबों में पंगास और कार्प प्रजाति की मछलियों का पालन किया जा रहा है। समिति द्वारा उत्पादित मछलियों का विक्रय स्थानीय बाजार के साथ-साथ कमान्द में निर्मित फिश कियोस्क के माध्यम से किया जा रहा है।

‎मुख्य विकास अधिकारी ने मत्स्य विभाग को कमान्द स्थित फिश कियोस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजी मछली का लाभ उठा सकें और मत्स्य पालकों को अपने उत्पादों के विपणन के बेहतर अवसर मिल सकें।

‎इस दौरान ग्रीन वैली मत्स्य जीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने स्थानीय बाजार में पंगास मछली के संग्रहण के लिए एक लघु कोल्ड स्टोर स्थापित करने तथा मत्स्य पालन के साथ कृषि कार्य को जोड़ते हुए एकीकृत कृषि गतिविधियां संचालित करने के लिए विभागीय सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

‎निरीक्षण के दौरान विकासखंड थौलधार के ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान केंचु भगवान सिंह महर, सहायक निदेशक मत्स्य नितीश कुमार, मत्स्य निरीक्षक अनिल सिंह रावत सहित स्थानीय मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

‎

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!