मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, ऋषिकेश में आयोजित हुई मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) ऋषिकेश 16 जून  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 पूरे होने पर पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर.वी.एन.एल. कॉन्फ्रेंस हॉल, ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया , जिसका शुभारंभ ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान और डीजीएम, आरवीएनएल ओम प्रकाश मालगुड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला “लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर चर्चा और प्रजेंटेशन दिए गए साथ ही अलग अलग मीडिया प्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के मध्य पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं और उनके जमीनी स्तर पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभावों को लेकर सीधा संवाद स्थापित किया गया जिनमें  मुख्य बिंदुओं (आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पर्यावरण विरासत) पर फोकस रहा।

पीआईबी देहरादून के अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों और देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे संवाददाताओं के साथ एक मजबूत समन्वय स्थापित करना है। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की सही, सटीक और प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके

कार्यक्रम में  शंभू पासवान, मेयर ऋषिकेश,  ओम प्रकाश मालगुड़ी, डीजीएम, आरवीएनएल ऋषिकेश,  रोहित बडोला, एचओडी बिजनेस, यूजीबी ऋषिकेश,  विजय डंगवाल, मुख्य भूविज्ञानी आरवीएनएल के साथ ही शहर के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार भी मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!