ब्रेकिंग

महापौर शम्‍भू पासवान ने निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग एवं नगर निगम के कार्यालय भवन का किया निरीक्षण,



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 28 अप्रैल नगर निगम ऋषिकेश के  महापौर शम्‍भू पासवान ने आज नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग एवं कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को परियोजना के सफल निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । महापौर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि इस अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना को हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए । उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य की गति बढ़ाने की हिदायत देते हुए कहा कि स्थानीय जनता को इस सुविधा का लाभ यथाशीघ्र मिलना चाहिए ।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने इस बात पर विशेष बल दिया कि बहुमंजिला पार्किंग के अस्तित्व में आने से शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर आने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को वाहन पार्किंग के लिए हो रही भारी असुविधा से स्थायी मुक्ति मिलेगी । साथ ही, इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी । निर्माण की गुणवत्ता को लेकर महापौर ने सम्‍बन्धित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने और निर्माण प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए ।

स्‍थलीय निरीक्षण में नगर आयुक्‍त गोपाल राम बिनवाल, एम0डी0डी0ए0 के अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!