


ऋषिकेश, 7 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन अवसर पर शहर के बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों एवं खरीदारी करने पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
डॉ. अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित निजी आवास पर भी सुबह से ही क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना करते हुए कामना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और दीपावली प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

